पंजाब यूनिवर्सिटी में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन(इनसो) की ओर से वीरवार शाम 6 बजे हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
देश के कई नामी कॉमेडियन हास्य कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों को जमकर गुदगुदाएंगे।
इनसो चंडीगढ़ के चेयरमैन अनिल घनघस ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन में कॉमेडियन प्रताप फौजदार, गजेंद्र सोलंकी, चरणजीत चरण, शालिनी, शंभू शिखर और हरियाणवी कॉमेडियन सरताज जगबीर राठी प्रस्तुति देंगे।
इनसे कैंपस प्रधान अमित सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम शाम 6 बजे लॉ ऑडिटोरियम में शुरू होगा।
अमित ने बताया कि सभी के लिए एंट्री ओपन रखी गई है।