चंडीगढ़। सेक्टर-38 के रानी लक्ष्मी बाई भवन के सभागार में शनिवार को प्रसिद्ध कॉमेडियन राजीव निगम और दीपक राजा ने अपनी कॉमेडी से श्रोताओं को खूब हंसाया। पंजाब में हाल में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए यह आयोजन हुआ। इस आयोजन से करीब 25 लाख रुपये इकट्ठा हुए हैं जो कि बाढ़ पीड़ितों को दिए जाएंगे।
राजीव निगम ने इस मौके पर कहा कि देश के अलग-अलग भागों में अन्य हास्य कलाकारों के साथ कार्यक्रम होंगे, उनसे भी जो राशि एकत्रित होगी, वह राशि बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहा है और आज पंजाब की जरूरत है, सभी तन, मन और धन के साथ खड़े हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर कॉमेडियन राजीव निगम और उनके साथ दीपक राजा ने अपने अनोखे अंदाज में ऑडिटोरियम मे उपस्थित हर किसी को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया।