फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक करोड़ की मशीन करेगी डेंगू का इलाज, चले आइए

Fri, 18 Sep 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप डेंगू के मरीज हैं तो इस हॉस्पिटल में चले आइए। यहां इलाज के सभी पुख्ता इंतजाम मौजूद हैं। एक करोड़ की मशीन से इलाज किया जाता है। ये है हरियाणा में पंचकूला जिले का सिविल हॉस्पिटल।
विज्ञापन


यहां इस अब तक डेंगू के 8 मरीज आ चुके हैं। तीन मामले गुड़गांव और नई दिल्ली के हैं। पांच मामले पंचकूला के हैं। अब तक तीन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा चुके हैं। यहां प्लेटलेट्स चढ़ाने का पूरा इंतजाम है।

प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए प्लेटलेट्स सप्लेटर है। पंचकूला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यह मशीन एक करोड़ की है। पंचकूला से आए मामलों में दो रत्तुपुर कॉलोनी, पिंजौर, एक अभयपुर, एक बुढ़नपुर, एक सेक्टर-8 का है।
विज्ञापन

दो प्रकार की किट से होता है इलाज

पंचकूला में डेंगू के मामले को चेक करने के लिए दो प्रकार की किट हैं। इसमें एलाइजा किट और एनएस-1 एंटीजेन किट शामिल हैं। इन किटों को डेंगू के सीजन के शुरू होने के पहले ही मंगवा लिया गया था। जिससे यहां आने वाले मरीजों की जांच की जा सके।

साढ़े आठ हजार में प्लेटलेट्स
पंचकूला के सिविल अस्पताल में सामान्य डेंगू के मरीज के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाने की कीमत साढ़े आठ हजार रुपये है जबकि बीपीएल परिवारों के लिए यह सेवा फ्री है। इस मशीन के माध्यम से अब तक तीन पेशेंट को प्लेटलेट्स चढ़ाई गई है। प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए डोनर जरूरी है और डोनर में 2.5 लाख प्लेटलेट्स होनी अनिवार्य है।
 
डेंगू के अब तक मामले
2012----115
2013-----49
2014------01
2015-------08
विज्ञापन

फॉगिंग का काम शुरू, मुनादी कराई गई

शहर में डेंगू के आठ मामले सामने आने के बाद इससे बचाव के लिए मुनादी शुरू करवा दी गई है। डेंगू और मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव अभयपुर और पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक में लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और इसके साथ ही डेंगू का लारवा पैदा न होने देने और खत्म करने के लिए सभी चार ब्लॉक में टेमीफोस और डेल्टा मैथलीन का छिड़काव करवा दिया गया है।

माता मनसा देवी मंदिर, सरकारी पॉली क्लीनिक एमडीसी-4, गांव नाडा साहिब और सेक्टर-20 में फॉगिंग करवाई गई। इसके साथ ही लोगों में इश्तिहार वितरित किए गए हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 15 हजार कूलर, 18 हजार पानी की टंकियों की जांच की जा चुकी हैं। अब नए सिरे से गमलों की जांच शुरू की गई है। अब तक पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम कुल 176 घरों का दौरा कर चुकी है। जिसमें कंटेनरों की जांच में सात पॉजिटीव पाए गए।

छिड़काव किया इतना
टेमीफोस-तीस लीटर (बीस एमएल दस लीटर पानी में डालने के बाद दस पंप बन जाते हैं।)
डेल्टा मेथलिन-325 किलोग्राम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें