फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई दिवाली की रात, रखें आंखों और त्वचा का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली की रात हर तरफ रोशनी फैली होती है। लोग पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं, लेकिन इस दौरान बरती गई जरा सी लापरवाही आंखों और त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो जाती है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि पटाखा फोड़ते समय अगर आंखों या त्वचा पर कोई चोट लग जाए तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी बचाव कार्य ना करें। कई बार राहत के लिए किया गया छोटा सा उपाय भी घातक सिद्ध हो जाता है। जीएमएसएच-16 के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव का कहना है कि दिवाली के दिन सबसे ज्यादा आंखों में चोट लगने के मामले आते हैं, जिसमें बच्चे और युवा सबसे ज्यादा शामिल होते हैं। इसलिए उन्हें खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। अस्पताल के ही त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनजीत का कहना है कि पटाखा फोड़ते समय कई बार हाथ में ही पटाखे फ़ट जाते हैं जिससे त्वचा बुरी तरह झुलस जाती है। इसलिए छोटी-छोटी सावधानियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वहीं छोटे बच्चों को अकेले में पटाखा ना जलाने दें।
विज्ञापन

इनसेट-
बचाव के लिए यह उपाय करें
-अगर पटाखा जलाते समय आंख में चोट लग जाए तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी आई ड्रॉप का इस्तेमाल ना करें।
- कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं तो पटाखे जलाते वक्त इन्हें न लगाएं। इनकी जगह सादे चश्मे का ही प्रयोग करें। यह ज्यादा सुरक्षित रहेगा और आंखों की जलन से बचाएगा।
- आंखों को ठंडे पानी से धोएं। खुजली या जलन होने पर भी आंखों को मसलने या रगड़ने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- कुछ कुछ देर बाद आंखों को जरूर धोएं, क्यों दीपावली के समय सभी जगह बम पटाखों का माहौल होता है, जिनका धुंआ पूरे वातावरण में फैला होता है। यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

- पटाखे जलाते समय आंखों पर ग्लास जरूर पहनें ताकि इससे निकलने वाला धुआं या चिंगारी आंखों को प्रभावित न कर सके।
इनसेट-
पटाखा फोड़ते समय त्वचा जल जाए तो यह न करें
-जलने के तुरंत बाद दवाई नहीं लगानी चाहिए।
- कुछ लोगों में जलने पर कपड़े त्वचा में ही चिपक जाते हैं। इसे कभी भी खुद हटाने की गलती न करें इससे त्चा में और घाव होने का खतरा रहता है।
- जली हुई जगह पर रूई या कॉटन का इस्तेमाल न करें क्योंकि वह घाव पर चिपक सकती है। इससे घाव को साफ करने के दौरान जलन कम होने के बजाए और बढ़ जाती है।
- अगर त्वचा पर फफोले पड़ गए हैं तो उसे फोड़े नहीं, ऐसा करने से जले हुए हिस्से में संक्रमण होने का खतरा और बढ़ जाता है।
-पटाखों से जलने के बाद होने वाली जलन से बचने के लिए लोग बर्फ का उपयोग करते हैं जबकि ये गलत है। इससे खून जम सकता है जो रक्त संचार को प्रभावित करता है। ऐसे में बर्फ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें