फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड: उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण आई तापमान में गिरावट, यलो अलर्ट जारी

Sat, 06 Dec 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन के समय धूप तो निकल रही है लेकिन उसमे भी हल्की ठंडक बनी हुई है। सुबह के समय ठिठुरन और शाम को तेज चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कब बदलेगा मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान को काफी नीचे धकेल दिया है। सुबह और शाम के समय शीतलहर जैसी स्थिति महसूस होने लगी है। 
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और शीतलहर की चेतावनी देते हुए लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

शुक्रवार को भी शहर का तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी क्षेत्रों में आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट जारी रह सकती है।

अगले दिनों में और बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन के समय धूप तो निकल रही है लेकिन उसमे भी हल्की ठंडक बनी हुई है। सुबह के समय ठिठुरन और शाम को तेज चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में सुबह-सुबह हल्की धुंध भी देखी गई जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई है।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के इस मौसम में बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें और सुबह-शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने भी नागरिकों से ठंड से बचाव के उचित इंतजाम रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें