फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की उल्टी गिनती शुरू, अब नहीं लौटेगी शीतलहर व कड़ाकेदार की वापसी नहीं होगी

विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में मौसम का आनंद उठाते बच्चे। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। बीते दो सालों में यह सबसे अधिक रहा है। साल 2019 में 25.6 डिग्री जबकि साल 2020 में तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब फिलहाल शीतलहर व कड़ाकेदार सर्दी पड़ने के आसार नहीं हैं। सर्दी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुबह व शाम को हल्की धुंध छा सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 22 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है लेकिन ज्यादा ठंड नहीं बढ़ेगी। दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। हालांकि इसकी स्थिति 22 फरवरी से कुछ दिन पहले ही स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी में तापमान बढ़ने की एक बड़ी वजह यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के बीच लंबा अंतराल पड़ गया है। पहला पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के पहले हफ्ते में आया था, उसके बाद से कोई दूसरा विक्षोभ नहीं आया है। हालांकि इस दौरान पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ आते रहे, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका खास असर नहीं देखा गया। जब तक कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होता, तब तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। इसके लिए 22 फरवरी तक इंतजार करना होगा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। तीनों दिन अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इसी तरह से रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। रात का तापमान भी 12 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है। अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं है। सुबह व रात के वक्त हल्की धुंध छा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें