फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की उल्लंघनकारी हैं ये उम्मीदवार

Sun, 09 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की चंडीगढ़ से उम्मीदवार जन्नत जहां को शो कॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने जन्नत जहां को तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए?

इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अगर वह अपना जवाब नहीं देंगी तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है और जो भी कार्रवाई होगी वह उनके खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि शुक्रवार को अखबारों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि वह धार्मिक स्थलों में जाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं और लोगों से उन्हें वोट देने को कह रही हैं।

ऐसा कर उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उपायुक्त ने इस संबंध में शुक्रवार को ही धारा 144 के तहत निर्देश जारी किए हैं जो कि 60 दिनों के लिए प्रभावी रहेंगे। इसके तहत कोई भी उम्मीदवार किसी धार्मिक स्थल में चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है।

 ध्यान रहे कि बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां और और संयोजक हाफिज अनवल उल हक ने शुक्रवार को प्रचार अभियान के तहत शहर के सेक्टर-31, 26, 20 और 45 स्थित मस्जिदों का दौरा किया था।

वहां समुदाय के लोगों से मिलकर दस अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन हाथी के निशान पर बटन दबाने की अपील की थी।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल पर आरोप लगाया था कि बंसल जनता का विकास छोड़ सिर्फ अपने विकास में लगे रहे और मंत्री होने के बाद भी वह चंडीगढ़ के लिए कोई बड़ी योजना नहीं ला सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें