फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएमए की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक गुप्ता बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन (सीएमए) ने वर्ष 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अभिषेक गुप्ता ने एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। नई टीम आगामी कार्यकाल में एसोसिएशन की गतिविधियों और प्रोफेशनल कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर काम करेगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. जतिंदरपाल सिंह सेहदेव को उपाध्यक्ष, डॉ. नवजोत कौर को महासचिव, जगमोहन भोगल को कोषाध्यक्ष और सुखविंदर एस. भाटिया को संयुक्त सचिव चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में निर्वाचित और संस्थागत सदस्यों के रूप में एडवोकेट प्रियंका सूद, आर्यन आनंद, गुरचरण एस. ठुकराल सहित अन्य संस्थान भी शामिल हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, लीडरशिप सेशन, इंडस्ट्री–अकादमिक संवाद और प्रोफेशनल्स व छात्रों के लिए नेटवर्किंग कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष ध्यान देगी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही एसोसिएशन जल्द ही वर्ष 2025–26 के लिए अपने कार्यक्रमों और प्रोफेशनल गतिविधियों का कैलेंडर जारी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें