फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावी साल में सीएम मनोहर आज पेश करेंगे बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट का आकार दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

गरीब कल्याण, गांव, महिलाएं और युवा पर केंद्रित रह सकता है बजट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट शुक्रवार को सदन में पेश करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार का बजट करीब दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने 183950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। चुनावी साल होने की वजह से सभी की नजरें शुक्रवार को पेश होने वाले बजट पर टिकीं हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि बजट में सरकार का मुख्य रूप से फोकस गरीब कल्याण, महिलाएं, युवा और रोजगार पर रहने वाला है। स्वास्थ्य के बजट में काफी वृद्धि किए जाने का अनुमान जताया है। केंद्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में तीन करोड़ लखपति दीदी का बनाने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार इस योजना का विस्तार कर सकती है। सरकार ने हाल ही में गांवों में खेल सुविधाओं को लेकर मैपिंग करवाई है। ऐसे में सरकार इस बार के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं बढ़ाने को लेकर घोषणाएं कर सकती हैं। चुनावी वर्ष है, इसलिए सरकार वृद्धा पेंशन को लेकर भी दांव खेल सकती है। सीएम का ढांचागत और नियोजित विकास को लेकर खास फोकस रहा है। इसलिए पिछले साल की अपेक्षा सड़क की मरम्मत व निर्माण का बजट पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहने का अनुमान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई मौकों पर कहते आए हैं कि इस बार का बजट जनहित का होगा। इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होगा। सरकार का काफी समय से गांवों के विकास पर ज्यादा जोर है। ऐसे में बजट में गांवों के विकास और वहां रहने वाले लोगों का जीवन सुगम बनाने की दिशा में भी कुछ नए एलान किए जा सकते हैं। पहले लोकसभा चुनाव और बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार बजट में कोई कर नहीं लाएगी। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों और विधायकों से सुझाव भी मांगे थे। कई विभागों के साथ वह बैठक भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें