फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: योग दिवस पर 18 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में होगा योग दिवस पर राजस्तरीय कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल
विज्ञापन

चंडीगढ़। हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 18 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त 72 योग एवं व्यायामशालाओं की नींव रखेंगे। आयुष विभाग के प्रवक्ता ने बताया, राज्य सरकार की ओर से योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी 6500 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। योग एवं व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1121 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने हेतु भूमि चिह्नित की गई और अब तक 714 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित कर दी गई हैं। आयुष विभाग की ओर से सभी योग एवं व्यायामशालाओं में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है और 877 आयुष योग सहायक इन योग एवं व्यायामशालाओं में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें