फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम साहब.. हमने खाकी तो पहन ली, पर रोजगार नहीं मिलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम साहब.. हमने खाकी तो पहन ली, पर रोजगार नहीं मिलता
विज्ञापन

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम नायब सैनी से लगाई गुहार
चंडीगढ़। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम से गुहार लगाई है। कहा, मुख्यमंत्री साहब हमने खाकी वर्दी तो पहन ली, मगर हमारे पास साल में 365 दिन रोजगार नहीं है। पुलिस बल के साथ हर विपरीत परिस्थिति में डटकर खड़े रहने वाले होमगार्ड अपने लिए सुरक्षित रोजगार की मांग कर रहे है। एसोसिएशन के संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 14025 हजार होमगार्ड के पद स्वीकृत है। वर्तमान में 11,800 होमगार्ड सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 9050 पुलिस विभाग और 1500 जवान अन्य सरकारी विभागों में तैनात हैं, जबकि बाकी बचे 1250 होमगार्ड घर बैठकर ड्यूटी पर बुलाए जाने के इंतजार में है। ये जवान ड्यूटी तो पुलिस कर्मचारी की तरह से करते हैं, लेकिन उन्हें पुलिस कर्मचारियों की तरह न तो कोई मासिक फिक्स सैलरी मिलती है और ना ही दूसरी सुविधाएं मिलती है। कहा, प्रदेश सरकार ने उनका प्रतिदिन का ड्यूटी भत्ता 738 रुपए तय किया है। इसमें उनका ड्यूटी स्थल तक का किराया भत्ता और खाना भी शामिल है। इसके बाद भी उन्हें साल में पूरे 12 महीने कभी भी काम नहीं मिलता है। होमगार्ड जवानों को पुलिस के अलावा किसी दूसरे सरकारी विभाग में तैनात कर साल में 365 दिन ड्यूटी निर्धारित करने की मांग हैं। इस संबंध में होमगार्ड विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें एक स्वयं सेवक के तौर पर माना जाता है। 89 दिन बाद इनकी ड्यूटी बदल दी जाती है। गाइडलाइन के अनुसार किसी स्वयं सेवक को लगातार 90 दिन से ज्यादा काम नहीं करवा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें