फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम सैनी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी प्राथमिकताएं निर्धारित

Mon, 08 Sep 2025 03:27 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा 3.6 करोड़ रुपये की रिजर्व फंड के रूप में मंजूरी दी है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित की हैं और राहत कार्य निरंतर जारी है। 

विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से हमने जिलों को राहत उपायों के लिए 3.6 करोड़ रुपये की रिजर्व फंड के रूप में मंजूरी दी है। इस राशि का उपयोग प्रभावित लोगों को भोजन, कपड़े, और अस्थायी आश्रय प्रदान करने, साथ ही पशुओं के लिए चारा, आवश्यक वस्तुओं जैसे पेट्रोल और डीजल, अन्य ईंधनों, राहत सामग्री के परिवहन, और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी कार्य के लिए किया जाएगा।

मुझे दुख है कि राज्य में भारी बारिश के कारण घरों के ढहने से बारह लोगों की जान चली गई है। हमने शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 48 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें