7211 लाभपात्रों को 274 करोड़ 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 4327 लाभपात्रों के बैंक खातों में 166 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि सीधे डाली गई है। इस प्रकार अब तक कुल 7211 लाभपात्रों को 274 करोड़ 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जा चुकी है। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु पर एक लाख से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।