मुख्यमंत्री के काफिले की बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद के सरहदी गांवों का दौरा करने आए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काफिले में शामिल सिक्योरिटी बस पलट गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत पांच पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काफिले में शामिल पुलिस मुलाजिमों वाली बस जब हेलिपेड से निकली तो कुछ ही दूरी पर वह सड़क के किनारे नीचे उतर गई और खेत में जाकर गिरी। इस दौरान जगजीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह वासी ऊभा जिला मानसा, शिंगारा सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी जर्मन कालोनी फरीदकोट, सुरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी डरोली कलां जिला जालंधर व हरजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी गहरी देवी नगर घायल हो गए। घायल में बस ड्राइवर भी शामिल है। घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।