पांचवें वर्ष में वह कोई बड़ी घोषणा नहीं करेंगे। केवल वह घोषणाएं करेंगे, जिन्हें वह पूरा करेंगे। धन्यवाद रैली के दौरान उनके साथ कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, जिला भाजपाध्यक्ष प्रमोद विज आदि रहे।
हरियाणा दिवस पर घोषणाएं...
1. सक्षम योजना में अभी 52 हजार युवा पंजीकृत। अब कला स्नातक युवाओं के लिए शुरू किया गया। 30 हजार युवा उठा सकेंगे लाभ।
2. प्रत्येक 3 करम, 4 करम की सड़कों को खड़ंजा बिछवाया जाएगा।
3. खेतों में नालों (खाल) को पक्का करने के लिए 24 फुट लंबाई को 40 फुट किया जाएगा।
4. वृद्धावस्था पेंशन 2000 रुपये का लाभ एक नवंबर से लागू।
5. भूतपूर्व सरपंच एक हजार, मेयर को ढाई हजार रुपये, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर दो हजार पेंशन देने का ऐलान। यदि अन्य पेंशन ले रहे हैं, तो नहीं मिलेगी पेंशन।
6. फायरमैन, सीवर मैन का 10 लाख का होगा बीमा, हाई रिस्क।
7. हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों को अब रिंबर्समेंट के बजाय कैशलेस मिलेगा इलाज।
8. ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरे में मकान की रजिस्ट्री, लोन नहीं होने की सूरत में सबकी होगी अब रजिस्ट्री।
9. छात्र, छात्राओं को वाहन चालक के लर्निंग लाइसेंस को प्राचार्य बना सकेंगे। ड्राइविंग टेस्ट पास का प्रमाण।
10.हर गांव के श्मशान घाट में शेड की व्यवस्था, चारदीवारी, पानी और रास्ते के निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये दिए गए। अगले छह माह में यह काम पूरा हो जाएगा।