पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-7 की सरकारी कोठी को खाली कर दिया है। सेक्टर-3 में एमएलए फ्लैट नंबर-26 अब उनका नया ‘घर’ होगा। हालांकि अभी यह उनका अस्थायी निवास रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में हुड्डा प्राइवेट कोठी की बजाय सरकारी फ्लैट में ही रहेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को उनकी पत्नी आशा हुड्डा चंडीगढ़ पहुंची और उन्होंने 70 नंबर कोठी से अपना सामान इस फ्लैट में शिफ्ट करवा दिया। यह फ्लैट तिगांव से कांग्रेस विधायक ललित नागर के नाम पर अलॉट है। हुड्डा को 2014 में सरकारी कोठी अलॉट की गयी थी।