फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम भगवंत मान के ओएसडी ने बिक्रम मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगें

Wed, 09 Oct 2024 10:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजबीर सिंह के वकील ने मजीठिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें 48 घंटे के अंदर लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही राजबीर सिंह की छवि और मानसिक नुकसान की भरपाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मान के पूर्व ओएसडी राजबीर सिंह ने शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। राजबीर सिंह के वकील ने नोटिस भेजकर मजीठिया से उन पर लगाए गए झूठे आरोपों पर 48 घंटे के भीतर लिखित तौर पर माफी मांगने के लिए कहा है। बीते दिनों मजीठिया ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएमओ से हटाए जा रहे ओएसडी और अधिकारियों पर पूछे सवाल पर पूर्व ओएसडी का नाम लेकर कहा था कि उसका परिवार कनाडा का सिटीजन है। करोड़ों रुपये हवाला के जरिये कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भेजे गए हैं। इस पर अब पूर्व ओएसडी राजबीर सिंह के वकील ने लीगल नोटिस भेजा है।

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी राजबीर सिंह और ओंकार सिंह और पूर्व डायरेक्टर (मीडिया रिलेशंस) बलतेज पन्नू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने का आग्रह किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे गलत तरीके से अर्जित संपत्ति लेकर देश से भाग न जाएं। मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सीएम के पद में कटौती कर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिग्रहण किए जाने के बाद आप आलाकमान ने तीन लोगों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोप लगाते हुए मजीठिया ने कहा कि ओंकार सिंह और बलतेज पन्नू को बर्खास्त कर दिया है, जबकि राजबीर का इस्तीफा ले लिया गया है। राजबीर के पूरे परिवार के पास कनाडा की नागरिकता है। उन पर करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन में शामिल होने का व्यापक आरोप है। उन पर करोड़ों रुपये की जमीन और शोरूम की डील की भी बातें सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें