चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। इस कड़ी में उन्होंने सात जिलों चरखी दादरी, हिसार, कैथल, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और झज्जर के लिए ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 106.49 करोड़ रुपये की अनेकों परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इनमें 15 करोड़ रुपये से अधिक की 15 नई परियोजनाएं भी शामिल हैं।