फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट : हीत, अभिनव, देवांश, अंश, साना, मन्नत, अवनी और तान्या पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हीत, अभिनव, देवांश, अंश सहित अन्य खिलाड़ियों ने सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है। लड़कों के अंडर-16 सेमीफाइनल मुकाबलों में गुजरात के हीत खंडोरिया ने चंडीगढ़ के अयान चंदेल को 6- 2, 6- 1 से हराया। दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ के अभिनव ने चंडीगढ़ के गुरीश को 6-3, 6-1 से मात दी। अंडर-12 वर्ग में हरियाणा के देवांश कंबोज ने पंजाब के आदेशबीर को 7-5, 6-0 से हराया। पंजाब के अंश शर्मा ने चंडीगढ़ के करमन ग्रोवर को 6-2, 6- 3 से मात दी। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में कर्नाटक की साना ने पंजाब की शौर्या पाठक को 6- 3, 6- 1 से और चंडीगढ़ की मन्नत अवस्थी ने हरियाणा की निमीशा सिंह को सीधे सेटों में 6-0, 6- 0 से हराया। अंडर-12 वर्ग में पंजाब की अवनी ने हरियाणा की शारवी को 6-2, 6-2 से और हरियाणा की तान्या ने पंजाब की सरगुन कौर को 6-0, 6- 3 से मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें