चंडीगढ़। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) वार्षिक कहानी लेखन प्रतियोगिता करवा रही है। इसे लेकर सीएलएस ने कहानी बुनने को लेकर एक प्लाट रखा है, जिससे आगे की कहानी हिंदी, पंजाबी या अंग्रेजी में 1200 शब्दों में पूरा करना होगा। इच्छुक प्रतिभागी सीएलएस के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाकर कहानी का प्लाट देख सकते हैं। इसमें देश के किसी भी कोने से किसी भी उम्र वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए कोई फीस नहीं है। कहानी को एक जुलाई तक clsshortstory@gmail.com पर भेजना होगा। विजेता प्रतिभागियों की कहानी को एक स्पेशल किताब में छपवाया जाएगा। ब्यूरो