फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल, फिर भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

विज्ञापन
सेक्टर 40 से गुजरता व्यक्ति गर्मी से अपना बचाव करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में गर्मी से राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वीरवार को बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को पारा 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। हालांकि, बुधवार को तापमान में आंशिक गिरावट आई और अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

तीन दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
18 जून 41 29
19 जून 42 30
20 जून 41 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें