मनीमाजरा। रामनगर मौलीजागरां पार्ट 2 में मकान नंबर 344 के आसपास कई दिनों से सीवरेज जाम पड़ा था। इससे लोगों के घरों के अंदर व बाहर सड़क पर गंदगी फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को कांग्रेस नेता एसएस तिवारी को लोगों ने बताया। तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नेताओं के साथ विरोध करते हुए एसडीओ गौरव पाल से बात कर ठीक करने की गुहार लगाई। इसके बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे और समस्या को देखकर शाम तक सब कुछ ठीक कराया। इस विरोध प्रदर्शन में रहमत उल्ला, ठाकुर ललित सिंह, धर्म राज शुक्ला, पारस यादव, नूर मोहम्मद, बबलू यादव, रफीक, नथुनी, मीना देवी शामिल रहे।