फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के नजदीकी ने हड़पा 300 करोड़ का होटल!

Fri, 28 Feb 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीसीसी प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की शह पर उनके एक नजदीकी कृष्ण कुमार ने दिल्ली स्थित 300 करोड़ रुपए के होटल पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


एनआरआई दंपति के इस होटल को हथियाने के अलावा एक अन्य एनआरआई दंपति के खिलाफ कपूरथला में एक झूठा मामला भी दर्ज कराया गया।

खैहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में हाईकोर्ट में केस लड़ रहे एडवोकेट अर्जुन बावा की उपस्थिति में खैहरा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि यूके निवासी एनआरआई हरभजन सिंह चोपड़ा (82) व उनकी पत्नी सुरजीत कौर चोपड़ा ने दिल्ली के रिअल अस्टेट माफिया से बचने के लिए कृष्ण कुमार से सहायता मांगी थी।

कृष्ण कुमार ने उल्टे बादल परिवार की शह पर दिल्ली के एमजी रोड पर स्थित चोपड़ा दंपति के कलेयर माउंट होटल को पंजाब पुलिस की सहायता से हथिया लिया।

इसके लिए चोपड़ा दंपति को कोई पैसा नहीं दिया गया, जबकि डरा-धमकाकर संपत्ति ट्रांसफर के कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए।

खैहरा ने कहा कि कलेयर माउंट होटल की 12 करोड़ की रिकवरी का केस दर्ज कराने वाले अमेरिका निवासी एनआरआई संजय कृपलानी व उनकी पत्नी रॉबिन कृपलानी को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


उन पर हरभजन सिंह चोपड़ा से झूठी शिकायत लेकर कपूरथला में झूठा केस दर्ज कर दिया गया। खैहरा ने आरोप लगाया कि कृपलानी दंपति को भगोड़ा घोषित करने के लिए सरकारी मशीनीरी का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान चोपड़ा एवं कृपलानी दंपतियों की सीडी भी दिखाई गईं, जिनमें उन्होंने इन आरोपों को दोहराया तथा सीबीआई जांच की मांग की।

इस बारे में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की तरफ से उनके मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें