क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधि विक्रांत ने कहा कि कुछ मामलों पर सहमति नहीं बनी है जबकि मांगों के मामले में दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों समेत चार से पांच सदस्यों की कमेटी बनेगी जो 3 महीने क्लर्कों की सभी मांगों पर चर्चा करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी सरकार को देगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चल रही क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक खत्म हो गई है और इसी के साथ क्लर्कों की हड़ताल भी खत्म हो गई है। क्लर्कों ने बुधवार से काम पर लौटने की बात कही है।
विज्ञापन
क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधि विक्रांत ने कहा कि कुछ मामलों पर सहमति नहीं बनी है जबकि मांगों के मामले में दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों समेत चार से पांच सदस्यों की कमेटी बनेगी जो 3 महीने क्लर्कों की सभी मांगों पर चर्चा करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी सरकार को देगी। इसके बाद बातचीत होगी, तब तक हड़ताल स्थगित रहेगी। महासचिव करण सिंह मोगा ने कहा कि बुधवार से ड्यूटी पर आएंगे क्लर्क।