फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेवादार से क्लर्क होंगे पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में सेवादार के पद पर कार्यरत कर्मी पदोन्नत होंगे। छह नवंबर 2013 तक नियुक्त व नियमित किए गए ग्रुप डी के कर्मियों को क्लर्क के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मियों का डाटा भेजने के निर्देश दिए हैं। ग्रुप-डी में कार्यरत दफ्तरी, जूनियर एलए, सेवादार, चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर, माली, रेस्टोरर, गैसमैन, गैसमैन कम मशीनमैन और टेबल प्लेयर के रूप में कार्यरत सभी कर्मियों को लिपिक पद पर पदोन्नत किया जाएगा। हालांकि पदोन्नति के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी अनिवार्य है। अंग्रेजी व हिंदी टाइपिंग की जानकारी होना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रोफार्मा में कर्मचारी का नाम, पद, जन्मतिथि, कर्मचारी की वर्तमान पोस्टिंग, योग्यता के साथ टिप्पणी लिखकर भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें