फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांधी जयंती पर मंडी में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। गांधी जयंती पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और चंडीगढ़ भाजपा प्रभारी महेंद्र पांडे ने सेक्टर-26 स्थित मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया। दोनों नेताओं ने झाड़ू लगाई और कूड़ा एकत्र कर वाहनों में डाला। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं और मार्केट कमेटी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। संधू सुबह करीब सात बजे मंडी पहुंचे और एक घंटे तक सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। महेंद्र पांडे ने स्वच्छता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। मार्केट कमेटी सचिव राजिंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें