फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफाई कर्मी कर रहे काम, स्मार्ट घड़ी उन्हें कहीं और बता रही’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारी एसोसिएशन ने शिकायत की है कि स्मार्ट घड़ी पहनने वाले कर्मचारी का स्थान गलत आ रहा है। कोई कर्मचारी अगर सेक्टर-17 में कर रहा है तो उसके उपस्थित होने का स्थान घड़ी में किसी और जगह का आ रहा है। इस तकनीकी समस्या के कारण कर्मचारियों की अनुपस्थिति लग जा रही है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि स्मार्ट घड़ी के संबंध में पहले ही शिकायत की थी। इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। अब यह नई समस्या आ गई है। कर्मचारी काम कर रहा है और उसकी अनुपस्थिति लग जा रही है। यह गलत है। घड़ी का दाम बताया गया था 4 हजार रुपये, लेकिन इस घड़ी की कीमत 400 रुपये है। हर दूसरे दिन घड़ी में कोई न कोई समस्या आ जाती है। खराब होने पर कर्मचारियों से ही वसूली का प्रावधान किया गया है। यह सभी की मिलीभगत है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्मार्ट घड़ियों के विरोध में 15 अक्तूबर को नगर निगम के सामने प्रदर्शन करेंगे। पिछले पांच माह से कोरोना महामारी कहर बढ़ता जाता है। ऐसे में कर्मचारियों ने लगातार काम किया है। कर्मचारियों को इंक्रीमेंट व विशेष भत्ता देने की बजाय निगम घड़ियां पहनाकर कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बना रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें