फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसडी कॉलेज में एसडीसीयू गठबंधन, एसजीजीएस-26 में केसीएसयू व जीसीसीबीए में एनएसयूआई का क्लीन स्वीप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ शहर के 10 कॉलेजों में बुधवार को विद्यार्थियों ने छात्रसंघ के लिए वोट डाले। सभी कॉलेजों के चुनाव परिणाम दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे, इसलिए यहां चुनाव नहीं हुआ। एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में छात्र संगठन सनातत धर्म कॉलेज यूनियन (एसडीसीयू) ने क्लीन स्वीप कर चारों पदों पर जीत हासिल की। वहीं, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में सोई और एबीवीपी गठबंधन ने तीन सीटों पर बाजी मारी। पिछले चुनाव में डीएवी में हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एसएचए) ने क्लीन स्वीप किया था। वहीं, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (एसजीजीएस) सेक्टर-26 में खालसा कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन (केसीएसयू) ने भी अध्यक्ष समेत चारों पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर-50 के चारों पदों पर एनएसयूआई ने बाजी मारी।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। फिर भी सेक्टर-46 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में ईंट-पत्थर चल गए। इसमें एक विद्यार्थी के सिर पर गहरी चोटें आईं और कई अन्य जख्मी हुए। वहीं, डीएवी कॉलेज में शक्ति प्रदर्शन के दौरान लाठी के जोर से पुलिस ने माहौल शांत कराया। इन घटनाओं के अलावा चुनाव शांतिपूर्ण रहा। शहर के कॉलेजों में अलग-अलग संगठनों ने जीत हासिल की। कुछ कॉलेजों में गबंधन की भी जीत हुई। वहीं, कुछ कॉलेजों में छात्रसंघ पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) सेक्टर-11 में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अंकिता रावत और संयुक्त सचिव पद पर प्रेरणा निर्विरोध रहीं। वहीं, एमसीएम डीएवी-36 में निर्दलीय प्रत्याशी बेनजरिसाना युमखिबम ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) सेक्टर-42 में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव निर्विरोध चुनी गईं। देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में भी निर्दलीय प्रत्याशी विनीता अध्यक्ष चुनी गईं। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में सीवाईएसएस और सीएसएफ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां अध्यक्ष व महासचिव के पद पर जहां सीएसएफ ने बाजी मारी, वहीं उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर सीवाईएसएस ने कब्जा। सीवाईएसएस ने उपाध्यक्ष का पद मात्र से वोट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें