चंडीगढ़। क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद को मांग पत्र सौंपा। इसमें डीसी रेट, आउटसोर्स और मिड-डे-मील कर्मचारियों की समस्याएं रखी गईं।
यूनियन ने मांग की कि शिक्षा विभाग में कार्यरत डायरेक्ट डीसी रेट कर्मचारियों को डीए प्लस बेसिक के साथ वेतन दिया जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को पीजीआई की तर्ज पर समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए।
मिड-डे-मील कर्मचारियों के लिए यूनियन ने चार घंटे की ड्यूटी लेकर डीसी रेट की सैलरी दी जाए और मेडिकल बीमा की सुविधा की व्यवस्था की मांग की। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने यूनियन को आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।