फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10वीं की छात्रा ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। द स्काई वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-21 की 10वीं की छात्रा अरन्या ठाकुर ने ताइक्वांडो में स्वर्ण हासिल किया है। इंडिया ताइक्वांडो क्योरिगी ओपन नेशनल चैंपियनशिप -2023 की जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल के बीच नासिक में हुई थी। अरन्या ने बताया कि वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम के कोच हरविंदर सिंह की देखरेख में अभ्यास कर रही है। ओलंपिक में मेडल लाना उसका सपना है। इसके लिए वह लगातार तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कपिल ठाकुर प्राइवेट नौकरी करते हैं और उनकी मां सुशील ठाकुर गृहिणी हैं। हमेशा दोनों ने उनका उत्साह बढ़ाया है। एक बार वह दुबई खेलने गई थी। इस दौरान उन्हें कोई पदक नहीं मिला। इसके बाद पदक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया और कड़ी मेहनत के बाद स्वर्ण जीता। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बुल्गारिया में उन्होंने सिल्वर हासिल किया। वहीं, एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें