फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से पार्टी स्तर पर पहुंची चौटाला बंधुओं की रार, जींद बैठक में हो सकता बड़ा फैसला

Wed, 14 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत/पानीपत/करनाल/जींद
विज्ञापन
अजय व अभय चौटाला
विज्ञापन

चौटाला परिवार की रार अब पार्टी स्तर पर पहुंच गई है। अजय चौटाला की ओर से 17 नवंबर को जींद में बैठक बुलाने के बाद और उसे इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता की ओर असंवैधानिक बताने के बाद अजय चौटाला खासे नाराज हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि उनके फैसले पर सवाल उठाने वाले की पार्टी में 25 पैसे की भी हैसियत नहीं है। ऐसे लोगों का 17 की बैठक में इलाज हो जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, अजय के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ ने कहा कि प्रधान महासचिव की हैसियत से अजय बैठक बुला सकते हैं। दूसरी ओर, जींद में अजय के बेटे दिग्विजय ने कहा कि 17 नवंबर की बैठक में जो नहीं आएगा उसका इलाज कर दिया जाएगा। अब आशंका जताई जा रही है कि पार्टी 17 को जींद में होने वाली बैठक में दो फाड़ हो सकती है। हालांकि, इस बीच बुधवार को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से अजय चौटाला की चंडीगढ़ में मुलाकात हो सकती है। 

माना जा रहा है कि बादल चौटाला बंधुओं में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक परिवार के बीच बयानबाजी चल रही थी। इस संबंध में पार्टी के लोग टीका-टिप्पणी से दूर थे। लेकिन अब अभय और अजय के खेमों में ठन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ के बयान के बाद इनेलो के प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय और बांगड़ आमने-सामने हो गए हैं। बांगड का कहना है कि प्रवीण आत्रेय को पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है। आत्रेय न तो पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं और न ही उन्हें पार्टी के संविधान का ज्ञान है। इसके बाद आत्रेय ने भी बांगड पर तल्ख टिप्पणी की है। 
विज्ञापन

 

मेरे फैसले पर सवाल उठाने वाले चार माह पहले कहां थे 

अजय चौटाला
 इनेलो के प्रदेश प्रधान महासचिव अजय चौटाला ने मंगलवार को कहा कि जिन लोगों ने जींद में बैठक बुलाए जाने को अधिकृत नहीं होने की बात कही है, उनकी मेरे खिलाफ बयान देने की हैसियत नहीं है। ऐसे लोगों से सवाल होना चाहिए कि वह चार महीने पहले तक कहां थे? अजय ने इनेलो की बैठकों के नियमों पर कहा कि उनको पिछली मीटिंग के मिनट दिखाए जाएं। 

अगर बयान देने वाले लोग ऐसा नहीं कर सकते तो वह बयानबाजी की चेष्टा न करें। अजय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि वे किस नेतृत्व में आस्था रखते हैं। जो लोग मीटिंग बुलाए जाने को गैर कानूनी बता रहे हैं, मुझे उन पर तरस आता है। 

ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि चौटाला खुद कहेंगे इनेलो आपकी 
अजय ने कहा कि अब ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि ओपी चौटाला खुद कहेंगे कि इनेलो आपकी है। अपनी इनेलो आकर संभालो। उन्होंने कहा कि इनेलो न मेरे बाप की बपौती है और न उनके बाप की। इनेलो उन कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। अजय चौटाला ने अपनी मां को सीएम प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि वह गैर राजनीतिक हैं, लेकिन यह जरूर है कि वह विवाद में हस्तक्षेप करें तो यह खत्म हो जाएगा।

इनेलो में विवाद कराने वालों की लिस्ट तैयार, जींद की बैठक में होगा वार
 अजय चौटाला ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने इनेलो में विवाद कराया है, उनकी पहचान करके लिस्ट तैयार कर ली गई है। उनके नाम का खुलासा जींद की बैठक में किया जाएगा और उनका इलाज भी कर दिया जाएगा। 

मैंने लिखा संविधान, अजय बुला सकते हैं बैठक, निर्णय भी मानने होंगे : बांगड
जींद में बैठक बुलाने को लेकर उपजे विवाद पर इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ ने कहा कि इनेलो का संविधान मैंने लिखा है, जिसमें लिखा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव बुला सकते हैं। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रधान महासचिव बुला सकते हैं। अजय प्रधान महासचिव हैं और वह इनेलो के संविधान के अनुसार बैठक बुला सकते हैं। बांगड़ ने यह भी साफ किया कि अजय की ओर से बुलाई गई बैठक में कार्यकारिणी कोई निर्णय लेती है तो वह सर्वमान्य है और वह हर किसी को मानना होगा।
विज्ञापन

बैठक बुलाने का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष को : आत्रेय

इनेलो
पार्टी संविधान के आर्टिकल 9 की धारा 4 और 5 में स्पष्ट है कि बैठक बुलाने का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष को है। अन्यथा उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति बैठक बुला सकता है। केसी बांगड़ को सार्वजनिक मंच पर अपने अल्पज्ञान का परिचय नहीं देना चाहिए। मैं यदि पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं हूं तो ओमप्रकाश चौटाला ने मुझे प्रवक्ता कैसे बना दिया। - प्रवीण आत्रेय, प्रवक्ता इनेलो

जय-अभय एक शहर में रहे, लेकिन मिले नहीं 
 अभय और अजय चंडीगढ़ में हैं, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। अजय पंचकूला की सेक्टर 21 की कोठी में रुके और अभय ने सेक्टर 9 चंडीगढ़ वाली कोठी में रात्रि विश्राम किया। अजय सुबह पंचकूला निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जिसके बाद उनका अंबाला और यमुनानगर का दौरा होगा। जबकि अभय सुबह 11.30 बजे पत्रकारों से रूबरू होने के बाद पंचकूला में इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

जींद की बैठक के बारे में आज स्थिति होगी साफ 
अजय चौटाला पार्टी के महासचिव हैं। जेल से आने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसमें खींचतान या लड़ाई जैसा कुछ नहीं है। हां, दुष्यंत और दिग्विजय अगर ऐसा करते तो चिंता का विषय हो सकता था। 17 नवंबर को अजय की ओर से जींद में बुलाई कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में मंगलवार को चंडीगढ़ की बैठक में स्थिति साफ हो जाएगी। - अशोक अरोड़ा, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें