चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल को महीनों बाद अंतत बाल रूप विशेषज्ञ मिल गया है। अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले बच्चों को अब इलाज मिलने लग गया है। बता दें की अमर उजाला ने मंगलवार के संस्करण में ‘एक साल से रेडियोलॉजिस्ट की तलाश जारी, अल्ट्रासाउंड मशीन चादर से ढककर किनारे रखी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मनीमाजरा और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या को उजागर किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेषज्ञ की कमी दूर करने की योजना बनाई है। जिस पर तत्काल क्रियान्वयन करते हुए सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में वीरवार को एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। वहां बच्चों के डॉक्टर ना होने के कारण इलाज के लिए आने वाले बच्चों को जीएमएसएच-16 रेफर किया जा रहा था।