फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की डॉ. साजीना खान ने जीता बेस्ट सेलर लेखक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की डॉ. साजीना खान को बीते सप्ताह मुंबई में आयोजित मिडडे इंडिया इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2024 में प्रतिष्ठित बेस्ट सेलर लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वह इस पुरस्कार को पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। यह उनकी लेखन यात्रा को जारी रखने के लिए एक गहरा प्रोत्साहन है।
विज्ञापन

डॉ. खान वर्तमान में दुबई में रहती हैं और अंतरराष्ट्रीय साहित्य की पैरोकार हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नवीनतम कविता संग्रह “वाउंड्स और वंडर्स” का अनावरण किया। उनकी पूर्व कृतियों में “द चैंबर ऑफ एक्सप्रेशंस” और “इकोज ऑफ द हार्ट” शामिल हैं, जिनके लिए उन्हें 50 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। वह एक शैक्षणिक विशेषज्ञ भी हैं, जिनके पास डॉक्टरेट और चार मास्टर डिग्री हैं। वह हीलिंग हिमालय फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य हैं और यूएई बुक फोरम की संस्थापक भी हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें