फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीनियर नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी शहर की टीमें

Sun, 20 Apr 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन इसी माह के आखिरी में गुवाहाटी में किया जा रहा है। मुकाबले इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों की सीनियर रग्बी फुटबॉल की टीमें भी शिरकत कर रही हैं। शहर की टीमों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। इसमें एसोसिएशन के प्रधान रंजन सेठी और जनरल सेक्रेटरी मनप्रीत कौर का सहयोग शामिल रहा। सीनियर नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप को स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ असम रग्बी एसोसिशन ऑफ असम के सहयोग से करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें