फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के साथ पढ़ाई में भी चमके शहर के स्कूल के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल का मैदान हो या फिर पढ़ाई की क्षेत्र शहर के स्कूली बच्चे दोनों में अव्वल रहते हैं। जहां मैदान पर खेलते हुए यह छात्र कड़ी प्रतिस्पर्धा से मेडल बटोरते हैं वहीं पढ़ाई में कड़ी मेहनत से सफलता भी प्राप्त कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों में खिलाड़ियों ने अव्वल रहते हुए मैदान मारा है।
विज्ञापन

बैडमिंटन की नेशनल खिलाड़ी ने हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 की राधिका वासुदेवा ने 12वीं कक्षा में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। बैडमिंटन की नेशनल लेवल की खिलाड़ी हैं। वासुदेवा शहर से एकमात्र खिलाड़ी थीं जिसका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हुआ था।
नेशनल तलवारबाज ने वोकेशनल स्ट्रीम में लिए 91 प्रतिशत अंक
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 के सुखमीत सिंह ने 12वीं वोकेशनल स्ट्रीम में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। तलवारबाजी के खेल का नेशनल लेवल के खिलाड़ी सुखमीत जूनियर, सीनियर और स्कूल नेशनल टीम के सदस्य रहे। बेहतर अंक लाने पर स्कूल की प्रिंसिपल जैसमीन जोश ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

स्टेट चैंपियन वंशिका ने हासिल किए 99.2 अंक
भवन विद्यालय स्कूल सेक्टर-27 की वंशिका ने सीबीएसई के 10वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वंशिका तलवारबाजी खेल की स्टेट लेवल की चैंपियन और मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं। अंडर- 20 की स्टेट चैंपियन और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेलते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें