फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सिटी की कुड़ियंा दिखाएंगी दम खम

विज्ञापन
चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया का महिला टी-20 विश्व कप में चयन। - फोटो : ?????
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया और हरलीन कौर का चयन महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी किया गया है। यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से खेली जाएगी। जिसमें इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

टीम में चुने जाने पर विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने बताया कि उनको वर्ल्ड कप में चुने जाने की खबर बीसीसीआई की ओर से आई ई-मेल से पता चली है। तानिया ने बताया कि इन दिनों वह बैंगलोर में क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। टीम में चुने जाने पर उनकी माता सपना भाटिया ने बताया कि बेटी के वर्ल्ड कप में चुने जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्तेदारों की तरफ से बधाई के फोन आने लगे हैं। वहीं, तानिया ने बताया कि यह उनका दूसरा वर्ल्ड कप है। इससे पहले नवंबर-2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में भी वह टीम की सदस्य थीं। जबकि हरलीन कौर देओल ने भी बातचीत में बताया कि इन दिनों चैलेंजर ट्रॉफी खेलने के बाद बैंगलोर कैंप में हैं। उन्हाेंने बताया कि उनका यह पहला वर्ल्ड कप है। इसमें वह बेहतरीन करने की कोशिश करेंगी।
दोनों खिलाड़ी एमसीएम डीएवी-36 की छात्राएं
तानिया भाटिया और हरलीन कौर देओल दोनों ही एमसीएम डीएवी-36 में बीए फाइनल की छात्राएं हैं। तानिया और हरलीन कौर के टीम में चुने जाने की खबर से कॉलेज के युवा खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। इन दोनों खिलाड़ियों और कोच की मेहनत के साथ-साथ माता-पिता के सहयोग से ही आज इंडिया टीम में जगह बनाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

पिता से मिली विकेटकीपर बनने की प्ररेणा
तानिया भाटिया के पिता कॉलेज और स्कूल टीम से क्रिकेट खेलते हुए विकेट कीपिंग किया करते थे। पिता ने अपनी बेटी को भी विकेटकीपर बनाने की ठान ली। तानिया भाटिया ने विकेटकीपर बनने की प्रेरणा अपने पिता से ली। इसके साथ ही वह बल्लेबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करने लगीं। तानिया ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। डीएवी स्कूल सेक्टर-8 में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और कोच सुखविंदर बाबा से 5 साल तक क्रिकेट के गुर सीखे। मौजूदा समय में सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस अकादमी में कोच आरपी सिंह और जसवंत राय से कोचिंग ले रही हैं।

चंउीगढ़ की महिला क्रिकेटर हरलीन कौर देओल का महिला टी-20 विश्व कप में चयन।- फोटो : ?????

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें