फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नयागांव में अवैध निर्माण पर नगर परिषद की कार्रवाई, तीन इमारतें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर परिषद नयागांव ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। परिषद ने तीन निर्माणाधीन इमारतों को सील कर दिया। सील की गई इमारतों में तीन, चार और पांच मंजिला भवन शामिल हैं। नगर परिषद के अनुसार, इन भवनों के मालिकों को पहले कई नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद बिना नक्शा पास करवाए निर्माण जारी था। विजय जिंदल ने बताया कि नियमों की अनदेखी पर 1 अक्तूबर को यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि परिषद पहले ही 80 से 90 लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर चुकी है। जल्द ही 60 से 70 अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। जिंदल ने आमजन से अपील की कि बिना अनुमति निर्माण न करें। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें