फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की हवा अभी बेहतर, 110 से 120 के बीच एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दशहरे के पावन पर्व पर मंगलवार को शहर में कई जगह रावण दहन हुआ। इनमें पटाखे भी मौजूद थे। इसके बावजूद शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पर कोई खास असर नहीं पड़ा। शहर की हवा अभी भी बेहतर स्थिति में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेक्टर-22 के निगरानी स्टेशन के अनुसार बुधवार को भी शहर का एक्यूआई पूरे दिन 110 से 120 के बीच झूलता रहा। यह एक्यूआई मध्यम की श्रेणी में आता है लेकिन दोपहर 12 बजे शहर की हवा प्रदूषित हो गई और एक्यूआई 216 पहुंच गया। इस स्तर को खराब हवा की श्रेणी में गिना जाता है। हालांकि, एक बजे के बाद से एक्यूआई सुधरने लगा। एक बजे 164 और फिर इसके बाद धीरे-धीरे एक्यूआई कम होकर रात आठ बजे तक 114 के पास पहुंच गया। बता दें कि जैसे-जैसे सर्दी-कोहरा और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ेगीं। शहर के एक्यूआई पर भी इसका असर देखने को मिलेगा और हवा खराब होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें