फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुलदाउदी शो का आगाज, फूलों की खुशबू से महका टैरेस गार्डन

विज्ञापन
सेक्टर- 33 स्थित टैरेस गार्डन में गुलदाउदी शो का उद्घाटन सांसद किरण खैर। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में शुक्रवार को तीन दिवसीय गुलदाउदी शो शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया। सांसद ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बार खासतौर पर बच्चों के लिए बनाए गए खेल जोन में मेयर सरबजीत कौर ने सांप सीढ़ी खेलकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, आम आदमी पार्टी की पार्षद अंजू कत्याल और प्रेमलता और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर कन्हैया लाल मित्तल मौजूद रहे। गुलदाउदी शो को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। फूलों की खुशबू से टैरेस गार्डन महक रहा है।
विज्ञापन

जीरो वेस्ट आयोजन के रूप में मनाए जा रहे गुलदाउदी शो में विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें कचरा अलग अलग करने, बागवानी के कचरे से खाद बनाना, घरेलू खाद और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। स्वयं सहायता समूह के बैनर तले चल रहे आयोजनों को भी प्रमुखता से लोगों के सामने रखा गया है। मेयर सरबजीत कौर ने बताया कि गुलदाउदी शो में 270 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। इन सभी किस्मों को निगम की नर्सरी में ही उगाया गया है।
गुलदाउदी शो इस बार बच्चों के लिए ‘किड्स जोन’ बनाया गया है। इसमें हूपला, फीड द क्लाउन, डार्ट गेम, गन शूटिंग, बॉलिंग पिन के अलावा कई अन्य खेल हैं। इसमें बच्चों ने काफी मस्ती की। साथ ही बच्चे पेपर आर्ट और फैब्रिक में पेंटिंग भी सीख सकते हैं। मिट्टी के बर्तन बनाना भी बच्चों को खूब भाया। सांप सीढ़ी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता दर्शाई गई है। प्लास्टिक उत्पादों और संख्या के लिए सांप के काटने के दौरान थ्री आर सिद्धांतों का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक मुख्य मंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। शो में लोगों के लिए फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को सेक्टर-40 के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बांसुरी के मधुर संयोजन के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शो 11 दिसंबर तक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें