फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वित्तीय संकट के बीच टेरेस्ड गार्डन में कल से गुलदाउदी शो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुलदाउदी शो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 13 दिसंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह शो सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में आयोजित किया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रकार के गेंदे और अन्य फूलों की प्रदर्शनी सजेगी। इस साल नगर निगम आर्थिक संकट के बावजूद इस शो का आयोजन कर रहा है। फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) ने पहले इस शो के लिए 24 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया था लेकिन आयुक्त अमित कुमार ने वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए इसे घटाकर महज 3.5 लाख रुपये कर दिया। इस फैसले के बाद शो का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो गया। नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब गुलदाउदी शो पर आर्थिक संकट का प्रभाव पड़ा है। बावजूद इसके, आयोजन समिति ने सीमित संसाधनों में इसे शानदार तरीके से प्रस्तुत करने का दावा किया है। इस शो में विभिन्न किस्मों के गेंदे के फूलों के साथ अन्य सजावटी पौधे भी प्रदर्शित किए जाएंगे। लोगों को निशुल्क 13 से 15 दिसंबर के बीच गेंदे के फूलों की खूबसूरती और टैरेस गार्डन की हरियाली का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें