फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीपीएस में खुशी के साथ मनाया क्रिसमस का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीपीएस स्कूल के पुस्तकालय विभाग ने 22 से 26 दिसंबर 2025 तक कक्षा तीसरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, सौहार्द, सहभागिता और एकजुटता जैसे मूल्यों को विकसित करना था, जो क्रिसमस के सच्चे संदेश को दर्शाते हैं। तीसरी से 5वीं के विद्यार्थियों ने आभूषण निर्माण गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने गत्ते से बने विभिन्न आकारों को सजाया। आकर्षक सॉक स्नोमैन और क्रिसमस सितारों का रचनात्मक रूप से निर्माण किया। उनकी रंग-बिरंगी और कल्पनाशील कृतियों ने पुस्तकालय में उत्सव का माहौल बना दिया। वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों ने क्रिसमस कार्ड निर्माण गतिविधि के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत क्रिसमस और अवकाश शुभकामना कार्ड तैयार किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें