फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोरीन गैस हादसा : डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती सभी लोग उपचार के बाद घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू की चौंदहेड़ी कॉलोनी में क्लोरीन गैस लीक मामले में प्रभावित लोगों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में भर्ती गर्भवती महिला व बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।बता दें कि सोमवार दोपहर चौंदहेड़ी कॉलोनी में ट्यूबवेल के अंदर रखे क्लोरीन गैस सिलिंडर के लीक होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गैस की चपेट में आने से बच्चों, औरतों और बुजुर्गों में दम घुटने के साथ आंखों में जलन की शिकायत होने लगी थी। इस दौरान कुछ लोग बेसुध भी होने लगे थे। करीब 20 प्रभावित लोगों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया गया था, इनमें से दो की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद लालड़ू के ईओ गुरबख्शीश सिंह का कहना है कि गैस की चपेट में आए सभी पीड़ितों को डेराबस्सी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जीएमसीएच-32 में भर्ती गर्भवती महिला की हालत ठीक है। उसे देर रात तक छुट्टी मिलने की संभावना है।

बॉक्स
टीम पहुंची कॉलोनी, मवेशियों का भी इलाज
चौंदहेडी कॉलोनी में गैस लीक होने से अमृतपाल सिंह के छह मवेशियों की हालत गंभीर हो गई थी। सरकारी वेटरनरी अस्पताल डेराबस्सी के डॉ. भूपिंदर पाल सिंह के निर्देश पर मंगलवार को दप्पर के वेटरनरी इंचार्ज डॉ. अंशुल अरोड़ा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और गैस से प्रभावित पशुओं का इलाज किया। प्रभावित मवेशियों में तीन भैंसें और तीन गाय शामिल थीं। इनमें से चार अब ठीक हालत में हैं जबकि दो का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें