फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वसंत पंचमी पर चीनी डोर का कहर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। वसंत पंचमी के मौके पर प्रतिबंध के बावजूद चीनी डोर से की गई पतंगबाजी लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग घटनाओं में चीनी डोर की चपेट में आकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। दो घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक व्यक्ति के सिर पर चाइना डोर लिपट गई, जिससे नसें कट गईं और सिर पर कई टांके लगाने पड़े। एक अन्य व्यक्ति का जबड़ा चाइना डोर से कट गया जिसके बाद उसके भी टांके लगाए गए। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी चाइना डोर से जख्मी हुए, जिनका निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार किया गया। राजेश नामक व्यक्ति बाइक से शहर की ओर जा रहा था तभी चाइना डोर उसकी आंख के ऊपरी हिस्से को काट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सख्ती के बावजूद चाइना डोर के इस्तेमाल से एक बार फिर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें