नयागांव। मानव पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह मंगलवार को सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में आयोजित किया गया। ‘वन स्टेज मेनी स्टोरीज’ थीम पर हुए समारोह में मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मेयर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। स्कूल प्रिंसिपल शोभा रानी ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। संवाद