फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युद्ध...पटाखों के विरुद्ध: बच्चों ने लिया संकल्प, पटाखों की नहीं, केवल दीप जलाने की करेंगे जिद

Sun, 01 Nov 2020 06:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संकल्प लेने वाले छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘एक युद्ध,  पटाखों के विरुद्ध’ अभियान में बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। खुद तो संकल्प ले ही रहे हैं साथ ही अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भी पटाखे न जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाने की तैयारियां कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में यह भी सामने आया कि छोटे बच्चे देश की बड़ी समस्या से पूरी तरह बाखबर हैं। 

विज्ञापन


वे जानते हैं कि प्रदूषण का पर्यावरण का क्या प्रभाव पड़ता है। कैसे उनका आने वाला कल खतरे में है। इसलिए वह खुशी खुशी पटाखे रहित दिवाली की शपथ ले रहे हैं। सेक्टर- 12 के राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय के छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की राय जरा पढ़िए। 

पोस्टर बनाकर पटाखे रहित दिवाली मनाने की अपील 
पोस्टर बनाकर अमर उजाला के अभियान से जुड़ने की अपील अपने दोस्तों से करूंगी। दिवाली पर पटाखे जलाकर प्रदूषण फैलाने से अच्छा है कि हम जरूरतमंदों की सेवा करें। दूसरों के चेहरे पर खुशियां लाएं। इस बार पटाखे रहित दिवाली मनाऊंगी। अपने परिवार के साथ घर की सजावट फूलों, बंदनवार और दीयों से करूंगी। -अनामिका, 7वीं कक्षा की छात्रा
विज्ञापन


दीये और मोमबत्ती से सजाऊंगा घर 
मैंने शपथ ली है कि इस बार दिवाली पर पटाखे नहीं जलाऊंगा। साथ ही अपने माता-पिता व पड़ोसियों को भी इस बारे में जागरूक करूंगा। पूरे परिवार के साथ दीयों और मोमबत्ती से पारंपरिक अंदाज में इस बार दिवाली मनाऊंगा। ग्रीटिंग कार्ड पर अच्छा सा संदेश लिखकर परिवार को दूंगा। अपने दोस्तों से भी मैं इस बारे में बात करूंगा। उन्हें भी समझाऊंगा कि पटाखे जलाना अच्छी बात नहीं है।  - प्रिंस, छठी कक्षा का छात्र 

आस पड़ोस के लोगों को भी पटाखे न जलाने को करेंगे जागरूक

मैं इस बार पटाखा रहित दिवाली मनाऊंगा। अपने सभी दोस्तों और आस पास के लोगों को भी इनसे दूर रहने की अपील करूंगा। अभी कोराना का खतरा टला नहीं है। लगातार केस सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखों से प्रदूषण में और इजाफा होगा। - शुभम, 10वीं कक्षा का छात्र

दिवाली पर पौधे बांटकर देंगे संदेश
दीये जलाकर और पड़ोस में पौधे बांटकर इस बार दिवाली मनाएंगे। हम पिछले कई सालों से स्कूल में पढ़ रहे हैं कि सबसे ज्यादा ध्वनि, वायु  प्रदूषण दिवाली पर होता है। इस बार मैंने यह संकल्प लिया है कि अमर उजाला के अभियान का हिस्सा बनूंगा और पटाखे रहित दिवाली मनाऊंगी। दिवाली पर खर्च होने वाले पैसों से हम कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। - केशी साहनी, 10वीं कक्षा की छात्रा

पटाखे नहीं जलाऊंगा, मिठाई बांटूंगा
मैंने संकल्प लिया है कि इस बार घर में पटाखे लाने के लिए माता-पिता को नहीं कहेंगे। हमारी जिद के कारण ही वे पटाखे लाते हैं। पटाखों के पैसों से हम मिठाई खरीदेंगे और लोगों में खुशियां बांटेंगे। प्रदूषण देश की सबसे बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए इस तरह का संकल्प सभी को लेना चाहिए। मैं अपने दोस्तों को भी इस अभियान के बारे में जागरूक कर रहा हूं। वे भी मेरा साथ देंगे। - आर्यन, 7वीं कक्षा का छात्र

दीये से रंगोली बनाऊंगी

किताबों में पढ़ाया गया है कि भगवान श्री राम वनवास पूरा करके अयोध्या को दीयों से सजाया गया था। तभी से लोग रोशनी करके दिवाली मना रहे हैं। अब लोगों ने आतिशबाजी की हद कर दी। इससे प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के पैसे बर्बाद होते हैं। हजारों रुपये के पटाखे लोग कुछ घंटे में ही जला देते हैं। इस बार हम ऐसा नहीं करेंगे। दीयों की रंगोली बनाऊंगी। सादगी से दिवाली मनाऊंगी।  लतिका - 8वीं कक्षा की छात्रा

फूल और लड़ी से सजाऊंगा घर
इस बार घर की सफाई कराने में मम्मी की मदद करूंगा। पूरे घर को फूलों, लड़ियों और दीयों से सजाऊंगा। अमर उजाला के अभियान से जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। आत्मिक संतुष्टि मिल रही है। अब समझ आ रहा है कि पटाखे प्रदूषण फैलाने में कितनी भूमिका निभाते हैं। सांस के मरीजों का इन दिनों में रहना मुश्किल होता है। हमें उनकी फिक्र करनी चाहिए। - सुमित, 7वीं कक्षा के छात्र

आप भी पटाखे न चलाएं

आप भी अबकी बार दिवाली पर पटाखों से दूर रहें। इससे कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं। आतिशबाजी के दौरान कई ऐसे रॉकेट या हवा में उड़ने वाले पटाखों से खतरनाक दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसी वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पटाखों से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। मैंने तो पटाखों से दूरी बना ली है आप भी पटाखों से दूरी बनाएं।  - रोशनी नेगी, छात्र, पंचकूला
विज्ञापन

आप भी दीये जलाएं, खुशी मनाएं

अबकी बार आप दीवाली पर पटाखे न जलाकर दीये ही जलाएं। दिवाली वास्तव में दीयों का ही त्योहार है। दीये नई रोशनी के साथ नई ऊर्जा का संचार करते हैं। मैं तो पिछले कई वर्ष से पटाखे नहीं चलाता हूं और अबकी बार भी मैं पटाखों से दूर रहूंगा। मेरा आपसे भी अनुरोध है कि आप भी ऐसा ही करें। मैं अपने साथियों को अबकी बार दिवाली पर दीये जलाने को ही कहूंगा।  - केशव गोयल, छात्र

दूसरों के घर में जलाएं
पटाखों पर हजारों रुपये खर्च करने वालों से मेरा अनुरोध है कि आप ऐसा न करें। दिवाली खुशियां मनाने के साथ खुशियां बांटने का त्योहार होता है। ऐसी स्थिति में आपको भी पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो गरीबों को दीये और मिठाइयां बांटकर अपने त्योहार को ज्यादा खुशियों से भरा कर सकते हैं। आप पटाखे लाते हैं और उसको कुछ समय में जला डालते हैं, यह क्षणिक खुशी होती है, जबकि दूसरों को खुशी देकर आप हमेशा खुश रहेंगे।  - यश पपनेजा, छात्र, पंचकूला

दीपावली समाज में प्रकाश और सकारात्मक एनर्जी फैलाने का त्योहार है। दीपावली पर पटाखे न जलाकर आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण देने के लिए हमें आज से ही पहल करनी होगी। इसलिए इस दीपावली पर अपने घर को दीये की रोशनी से जगमग करें। -पुलकित सचदेवा,  इंजीनियर, पिंजौर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें