फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल 17 फरवरी से

Fri, 05 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हर वर्ष चिल्ड्रेंस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि इसकी शुरुआत 17 और 18 फरवरी को आयोजित चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल से होगी।
विज्ञापन


यह फेस्टिवल सिनेमा-मल्टिप्लेक्स में ही आयोजित किया जाएगा। पहली बार शहर की सभी 29 स्क्रीनों पर बच्चों की फिल्में दिखाई जाएंगी।

पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 17 फरवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जबकि एडवाइजर विजय कुमार देव 18 फरवरी को समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

स्कूलों के करीब 6500 बच्चे इस फेस्ट का हिस्सा बनेंगे। डीसी ने कहा कि बच्चों के लिए फेस्ट पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। डीसी ने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को आदेश जारी कर बच्चों को फेस्ट में लाने ले जाने के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था करने करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें