फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच साल कर बच्चा घर से गायब, पुलिस ने चार घंटे में खोजने के बाद परिजनों के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पिपली वाला टाउन के मकान नंबर-448 में रहने वाले एक परिवार का पांच साल का बच्चा शनिवार दोपहर एक बजे अचानक घर से गायब हो गया। परिवार वाले पहले अपने स्तर पर दो घंटे तक बच्चे को खोजते रहे। जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने तीन बजे इसकी जानकारी मनीमाजरा थाना पुलिस और थाना प्रभारी राम दयाल को दी। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर उसे बच्चे को खोजने में लगा दिया। दो घंटे तक बच्चा नहीं मिला तो थाना प्रभारी राम दयाल ने बच्चे के पोस्टर बनवाए और उनको व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल और जगह-जगह लोगों में पोस्टर बांटे। शांति नगर, पिपली वाला टाउन में तैनात पुलिस कर्मचारी वजीर सिंह ने खुद पूरे इलाके में जाकर एनाउंसमेंट की। इसके अलावा थाने के मुंशी दीपक ने भी बच्चों को खोजने के लिए शिवालिक गार्डन में पहुंचकर जांच शुरू की तो वहां खेले रहे बच्चों ने बताया कि उन्होंने इस बच्चे को देखा है। बच्चे पुलिस कर्मचारियों को लेकर कभी गलियों में तो कभी बाजारों को घूमते रहे, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। शाम को साढ़े पांच के बाद बच्चे की फोटो को देखकर कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे को ओल्ड रोपड़ रोड के पास मनसा देवी चौहारे के पास देखा है। वहां पता चला कि बच्चे को एक रेहड़ी वाला ले गया है। पुलिस खोजते रेहड़ी वाले तक पहुंची। मनसा देवी रोड पर बने मस्जिद के बाहर से बच्चा मिला। बच्चे को बरामद कर थाना प्रभारी रामदयाल ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें