फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर हुई थी कांसल के जंगल में मिले बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 26 मई को कांसल के जंगल एरिया में 13 वर्षीय बच्चे की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे के सीने में अंदरूनी हिस्सों पर चोट के चलते उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस को आशंका है कि किसी जंगली जानवर के आने से बच्चा डरकर पेड़ पर चढ़ गया होगा और इसी बीच पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया होगा। घटना के करीब 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है और न ही अब तक कोई परिजन सामने आया है। गौरतलब है कि बीते 26 मई की सुबह पुलिस को ताराचंद चौकीदार के पुत्र बृजलाल ने सूचना दी थी कि कांसल के जंगल एरिया में जब वह कच्चे रास्ते के पास पहुंचा, तो एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में बच्चे की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच लग रही थी और उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। साथ ही उसके शरीर के किसी हिस्से पर चोट के निशान नहीं पाए गए। बच्चे ने पीले रंग की टी-शर्ट व नीले रंग का पजामा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें