संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल के वार्ड-2 में पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की बाल्टी में डुबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा खेलते खेलते घर के बाथरूम में चला गया और वहां पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे सिविल अस्पताल नंगल लेकर गए, लेकिन वहां बच्चों का डाॅक्टर न होने के चलते बीबीएमबी अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक बच्चे का पिता गोल्डीपुरी कबाड़ी का काम करता है।