चंडीगढ़। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में सुधार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को पत्र लिख कर नियुक्ति प्राधिकारियों को एचआरएमएस 2.0 प्रणाली में कर्मचारी पद से संबंधित डेटा को अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके मुताबिक सभी पोस्ट (नियमित, अनुबंधित, एचकेआरएन, आईटी-संबंधित, आदि) को ई-पोस्ट मॉड्यूल यूआरएल (http://epost.hrmshry.nic.in/epostry/) के माध्यम से एचआरएमएस 2.0 में दर्ज किया जाना चाहिए। डेटा प्रविष्टि प्रक्रिया के मार्गदर्शन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) दी गई है। यह कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। इस संबंध में तकनीकी सहायता के लिए नोडल अधिकारी हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-एक, चंडीगढ़ स्थित एनआईसी में जा सकते हैं।